Skip to main content

फ़रीदा राती बडीआँ धुखि धुखि उठनि पास |धिगु तिन्हा दा जीविआ जिना विडाणी आस || (२१ )||

फ़रीदा राती बडीआँ धुखि धुखि उठनि पास |धिगु तिन्हा दा जीविआ जिना विडाणी आस || (२१ )||

फ़रीदा जे मै होदा वारिआ मिता आइड़िआं | हेड़ा जलै मजीठ जिउ उपरि अंगारा || २२ ||

फ़रीदा लोड़ै दाख़ बिजउरीआं किकरि बीजै जटु | हंडै उन कताइदा लोड़ै पटु || २३ ||

फरीदा गलीए चिकड़ु दूरि घरु नालि पिआरे नेहु | चलात भिजै कंबली रहां त तुटै नहु || २४ ||

                                               ------- आदि श्री गुरु ग्रन्थ साहब से

भावसार : 

हे फरीद ,(प्रियतम प्यारे से वियोग की अवस्था में )रातें कटते नहीं कटतीं लम्बी हो गईं हैं ,और शरीर दर्द करने लगा है (सो -सोकर )| किन्तु उनके जीवन पर धिक्कार है ,जो पर -आशा (किसी और प्रेमी की आशा )करने लगते हैं (अर्थात अपने प्रीतम को भुला कर रात की रँगरलियाँ ,अभिसार दूसरों के संग  करने लगते हैं)|| २१ || 

फरीद जी कहते हैं कि यदि मैं (अपने घर आये हुए )मित्रों ,साधू पुरुषों से कुछ छिपाऊं ,तो मेरा शरीर मजीठ रंग के दहकते धधकते अंगारों में जल जाए  | भाव यह है कि सज्जन पुरुषों के पधारने पर समर्पण का मार्ग ही श्रेष्ठ है ,आडम्बर पाखंड नहीं चलता। सज्जन पुरुष भांप लेते हैं भाव को नीयत को। || २२ || 

फरीद जी कहते हैं कि यदि किसान बबूल बीज बोकर अंगूर खाने की आशा करे ,तो उसकी स्थिति उस व्यक्ति के समान होगी ,जो जीवन भर ऊँन कातता है किन्तु रेशमी वस्त्र पहनने की इच्छा करता है || २३ || 

फरीद अपनी प्रेममयी (प्रेमिल )स्थिति का वर्णन करते हुए कहते हैं कि गलियों में कीचड़ है ,(प्रियतम का )घर दूर है ,किंतु उससे लगाव गहरा है | प्रियतम को मिलने  जाऊँ  तो मेरी ओढ़नी वर्षा के कारण भीगती है और यदि इस कठिनाई के कारण नहीं जाता ,तो प्यार को लाज आती है ,मेरा प्यार लज्जित होता है ,रुसवा होता है ,नेह की डोर टूटती है | (अभिप्राय यह है कि प्रेम मार्ग के विघ्नों का कोई महत्व नहीं मानता -अगले दोहे में यह बात  स्पष्ट की है )|| २४ ||
 

Comments

  1. मुझे लगता है पंजाबी भाषा में दोहा है । लेकिन भाषा से अनभिज्ञ होने की वजह से अपनी राय रखने में असमर्थ हूँ ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. समझ में आ गया । बहुत सुन्दर दोहा है । बधाई आपको ।

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Page 1 ੴ सतिगुर प्रसादि॥ जपु जी का भाव पउड़ी-वार भाव: (अ) १ से ३- “झूठ” (माया) के कारण जीव की जो दूरी परमात्मा से बनती जा रही है वह प्रमात्मा के ‘हुक्म’ में चलने से ही मिट सकती है।

  श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल   Page 1 ੴ सतिगुर प्रसादि॥ जपु जी का भाव पउड़ी-वार भाव: (अ) १ से ३- “झूठ” (माया) के कारण जीव की जो दूरी परमात्मा से बनती जा रही है वह प्रमात्मा के ‘हुक्म’ में चलने से ही मिट सकती है। जब से जगत बना है तब से ही यही असूल चला आ रहा है।१। प्रभु का ‘हुक्म’ एक ऐसी सत्ता है, जिसके अधीन सारा ही जगत है। उस हुक्म-सत्ता का मुकम्मल स्वरूप् बयान नहीं हो सकता, पर जो मनुष्य उस हुक्म मंर चलना सीख लेता है, उस का स्वै-भाव मिट जाता है।२। प्रभु के भिन्न-भिन्न कार्यों को देख के मनुष्य अपनी-अपनी समझ अनुसार प्रभु की हुक्म-सत्ता का अंदाजा लगाते चले आ रहे हैं। करोड़ों ने ही प्रयत्न किया है, पर किसी भी तरफ से अंदाजा नहीं लग सका। बेअंत दातें उस के हुक्म में बेअंत लोगों को मिल रही हैं। प्रभु की हुक्म-सत्ता ऐसी ख़ूबी के साथ जगत का प्रबंध कर रही है कि बावजूद बेअंत उलझनों व गुँझलदार होते हुए भी उस प्रभु को कोई थकावट या खीज नहीं है।३। (आ) ४ से ७ दान-पुण्य करने वाले या किसी तरह के पैसे के चढ़ावे से जीव की प्रभु से यह दूरी ...

काहे रे बन खोजन जाई | सर्ब निवासी सदा अलेपा तोही संगि समाई || १ || रहाउ ||

काहे रे बन खोजन जाई | सर्ब निवासी सदा अलेपा तोही संगि समाई || १ || रहाउ ||  पुहप मधि जिउ बासु बसतु है मुकर माहि जैसे छाई | तैसे ही हरि बसे निरंतरि घट ही खोजहु भाई || १ ||  बाहरि भीतरि एको जानहु इहु गुर गिआनु बताई | जन नानक बिनु आपा चीनै मिटै न भ्रम की काई || २ || १ ||  भावसार : हे भाई ! परमात्मा को पाने के लिए तू जंगलों में क्यों जाता है ?परमात्मा सबमें विद्यमान है ,लेकिन सदा माया में निर्लिप्त रहता है। वह परमात्मा तुम्हारे साथ ही रहता है || १ ||  हे भाई ! जैसे पुष्प में सुगन्धि ,शीशे में प्रतिबिम्ब रहता है , उसी प्रकार परमात्मा निरंतर सबके भीतर अवस्थित रहता है।  इसलिए उसे अपने हृदय में ही खोजो। || || १ ||  गुरु का उपदेश यह बतलाता है कि अपने भीतर और बाहर एक परमात्मा को अवस्थित समझो। हे दास नानक ! अपना आत्मिक जीवन परखे दुविधा का जाला दूर नहीं हो सकता। || २ || १ || 

परमात्मा चीनी का रूप है ,जो संसार की रेत में सर्वत्र बिखरा पड़ा है। हाथी होकर (अहंकारपूर्वक )कोई रेत में बिखरी इस चीनी को एकत्र नहीं कर सकता। केवल सच्चा गुरु ही वह ज्ञान बता सकता है ,जिससे मनुष्य चींटी बनकर (विनम्रतापूर्वक )उस चीनी का स्वाद लेता है। || ३८ ||

सलोक भगत कबीर जीउ के :सलोकु संख्या(२३७ -४० )(आदि श्री गुरुग्रंथ साहब से ) भाव सार :कबीर जी कहतें हैं ब्राह्मण जगत का गुरु हो सकता  है। किन्तु  भक्तों  का गुरु बनने का  गुण  उसमें नहीं है।वह तो चारों वेदों के ज्ञानाभिमान में उलझकर मर रहा है -भक्तों को क्या दे सकता है ?|| (२३७ ) || परमात्मा चीनी का रूप है ,जो संसार की रेत  में सर्वत्र बिखरा पड़ा है। हाथी होकर  (अहंकारपूर्वक )कोई  रेत में बिखरी इस चीनी को एकत्र नहीं कर सकता। केवल सच्चा गुरु ही वह ज्ञान बता सकता है ,जिससे मनुष्य चींटी बनकर (विनम्रतापूर्वक )उस चीनी का स्वाद लेता है। || ३८ || कबीर जी कहते हैं ,यदि प्रभु -प्रेम की इच्छा है ,तो शीश काटकर (अहम- त्याग )गेंद बना लो और उस गेंद से खेलते -खेलते बे -हाल हो जाओ। फिर जो होना होगा ,होने दो (प्रभु पर छोड़ दो )|| २३९ || कबीर जी कहते हैं ,यदि तुम्हें प्रभु -प्रेम की इच्छा है तो (सच्चे )पक्के गुरु के सहारे यह खेल खेलो। कच्ची सरसों को पेरने से न तेल निकलता है ,न खली ही बनती है (अर्थात कच्चा तेल न प्रेमळ होता है न फलदायी )|| २४० || सलो...