Skip to main content

तू घट घट अंतरि सरब निरन्तरि जी ,हरि एको पुरखु समाणा। इकि दाते इकि भेखारी जी सभि तेरे चोज़ विडाणा। |

तू घट घट अंतरि सरब निरन्तरि  जी ,हरि एको पुरखु समाणा। 

इकि दाते इकि भेखारी जी सभि तेरे चोज़ विडाणा।  | 

ये जो हर जीव के सांस की धौंकनी को चला रहा है यह वही है सदा वही है वही सबमें सारी  कायनात में समाया हुआ है सृष्टि के हर अंग की सांस को वही चला रहा है। ये जो दिख रहा है, के एक दान करने वाला अमीर है एक दान लेने वाला गरीब है ये सब उसका खेल है। अमीर अपने अज्ञान में अहंकारी बना हुआ है खुद को देनहार समझ रहा है और गरीब उसकी अमीरी को देख अपने अंदर हीन  भाव से ग्रस्त हो रहा है। जबकि :

देनहार कोई और है देत  रहत दिन रैन ,

लोग भरम मोपे  करत ताते नीचे नैन । 

   ....... ......किंग एन्ड संत  अब्दुर रहीम खाने खाना 

उद्धरण :तुलसी दास जी ने यह सवाल कविवर रहीम साहब से पूछा था-राजन  ये देने की रीत आपने कहाँ से सीखी जितनी ज्यादा दान की रकम बढ़ती जाती है उतने ही ज्यादा आपके नैन झुकते जाते हैं तब रहीम जी ने उक्त पंक्तिया कही थीं। 

आदमी बस इतना समझ ले ये सब उसका खेल है इस खेल में सबकी अलग अलग पोज़िशन है सबको अपनी पोज़िशन को सही तरीके से संभाले रहना है खेल खेलते रहना है। जैसे फ़ुटबाल के खेल में कोई गोलची है कोई हाल्फ बेक तो कोई फुलबैक और कोई फॉरवार्ड पोज़िशन में खेलते हैं वैसे ही इस पसारे का खेल खेला है वाह  गुरु ने। 

तूं आपे दाता आपे भुगता जी ,हउ तुधु बिनु अवरु न जाणा। 

सब तेरे ही विस्मय कारक कौतुक हैं मैं तो दांतों तले ऊँगली दबा के देख भर सकता हूँ। मैं तेरे सिवाय किसी और को नहीं जानता। 

तूं तूं तूं करते तू भया ,

मुझमे रहा न :हूँ"।  

देता भी तू है उसका उपभोक्ता भी तू ही है मैं तो उपभोग्य हूँ तेरा दिए भोग का भोगने वाला भी तू ही है। 

तूं पारब्रहमु बेअंतु बेअंतु बेअंतु जी ,तेरे किआ गुण आखि वखाणा। 

एक ब्रह्म है जो मेरी सांस की धौंकनी चला रहा हूँ उस सांस की जिसे मैं अपनी माने बैठा हूँ जबकि अंदर उसी का दिल धड़क रहा है वही बैठा है। वही सांस ले रहा है। 

एक पूरी कायनात की इस पूरे पसारे की धड़कन बना हुआ है जड़ की भी चेतन की भी। वही पारब्रह्म है। जो मेरे बाहर है। वो(ब्रह्म है ) लेकिन मेरे अंदर हैं। तेरी पारब्रह्म मैं थां मैं कैसे पाऊँ तू आदि अनंत अनील जुग जुग एको भेस। 

मैं इतना समर्थ कहाँ हूँ पासंग भरका भी कुछ तेरे अनंत   गुणों  का बखान कर सकूँ।   

जो सेवहि जो सेवहि तुधु जी ,जनु नानकु तिन क़ुरबाणा। 

अर्थात जो तेरी सेवा में लगे हुए हैं गुरु साहब कहते है : मैं उनके चरणों की धूल पे कुर्बान जाता हूँ उसे उठाकर माथे पे लगाता हूँ। 

आज का कलियुगी जीव उन गुरुओं से भी अपने को बड़ा मानता है (जो ये बार बार कहते दोहराते हैं श्री गुरु ग्रंथ साहब में जिसमें दसों गुरुओं की जोत झिलमिल है। )मैं तेरे सेवकों पर अपने को न्योछावर करता हूँ। चढ़ाता हूँ अपना "हूँ "हउमै।   

मनमुख इसे बनाये हुए है।   

Comments

Popular posts from this blog

काहे रे बन खोजन जाई | सर्ब निवासी सदा अलेपा तोही संगि समाई || १ || रहाउ ||

काहे रे बन खोजन जाई | सर्ब निवासी सदा अलेपा तोही संगि समाई || १ || रहाउ ||  पुहप मधि जिउ बासु बसतु है मुकर माहि जैसे छाई | तैसे ही हरि बसे निरंतरि घट ही खोजहु भाई || १ ||  बाहरि भीतरि एको जानहु इहु गुर गिआनु बताई | जन नानक बिनु आपा चीनै मिटै न भ्रम की काई || २ || १ ||  भावसार : हे भाई ! परमात्मा को पाने के लिए तू जंगलों में क्यों जाता है ?परमात्मा सबमें विद्यमान है ,लेकिन सदा माया में निर्लिप्त रहता है। वह परमात्मा तुम्हारे साथ ही रहता है || १ ||  हे भाई ! जैसे पुष्प में सुगन्धि ,शीशे में प्रतिबिम्ब रहता है , उसी प्रकार परमात्मा निरंतर सबके भीतर अवस्थित रहता है।  इसलिए उसे अपने हृदय में ही खोजो। || || १ ||  गुरु का उपदेश यह बतलाता है कि अपने भीतर और बाहर एक परमात्मा को अवस्थित समझो। हे दास नानक ! अपना आत्मिक जीवन परखे दुविधा का जाला दूर नहीं हो सकता। || २ || १ || 

JAGAT MEIN JHOOTHI DEKHI PREET -Explanation in Hindi

देव  गंधारी महला ९  जगत में देखी प्रीति | अपने ही सुख सिउ सभि लागे किआ दारा किआ मीत || १ ||  मेरउ   मेरउ   सभै कहत है हित सिउ बाधिओ चीत | अंति कालि संगी नह कोऊ इह अचरज है रीति || १ ||  मन मूरख अजहू न समझत सिख दै हारिओ नीत | नानक भउजलु पारि परै जउ गावै प्रभ के गीत || २ || ३ || ६ || ३८ || ४७ ||  भावसार : हे भाई !दुनिआ में सम्बन्धियों का प्रेम मैंने मिथ्या ही देखा है।चाहे स्त्री हो या मित्र -सब अपने सुख की खातिर आदमी के साथ लगे हैं || १ || रहाउ ||  हे भाई !सबका हृदय मोह से बंधा हुआ है। प्रत्येक यही कहता है कि 'यह मेरा है ', 'यह मेरा है 'लेकिन अंतिम समय  कोई मित्र नहीं बनता। यह आश्चर्य मर्यादा सदा से चली आई है || १ ||  हे मूर्ख मन !तुझे मैं कह -कहकर थक गया हूँ ,तू अभी भी नहीं समझता | नानक का कथन है कि जब मनुष्य परमात्मा की गुणस्तुति  के गीत गाता है ,तब संसार सागर से उसका उद्धार हो जाता है। || २ || ३ || ६ || ३८ || ४७ ||  9: JAGAT MEIN JHOOTHI DEKHI PREET BY BHAI HARJINDER SINGH JI SR Sukhjinder bawa • 18K views

Page 1 ੴ सतिगुर प्रसादि॥ जपु जी का भाव पउड़ी-वार भाव: (अ) १ से ३- “झूठ” (माया) के कारण जीव की जो दूरी परमात्मा से बनती जा रही है वह प्रमात्मा के ‘हुक्म’ में चलने से ही मिट सकती है।

  श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल   Page 1 ੴ सतिगुर प्रसादि॥ जपु जी का भाव पउड़ी-वार भाव: (अ) १ से ३- “झूठ” (माया) के कारण जीव की जो दूरी परमात्मा से बनती जा रही है वह प्रमात्मा के ‘हुक्म’ में चलने से ही मिट सकती है। जब से जगत बना है तब से ही यही असूल चला आ रहा है।१। प्रभु का ‘हुक्म’ एक ऐसी सत्ता है, जिसके अधीन सारा ही जगत है। उस हुक्म-सत्ता का मुकम्मल स्वरूप् बयान नहीं हो सकता, पर जो मनुष्य उस हुक्म मंर चलना सीख लेता है, उस का स्वै-भाव मिट जाता है।२। प्रभु के भिन्न-भिन्न कार्यों को देख के मनुष्य अपनी-अपनी समझ अनुसार प्रभु की हुक्म-सत्ता का अंदाजा लगाते चले आ रहे हैं। करोड़ों ने ही प्रयत्न किया है, पर किसी भी तरफ से अंदाजा नहीं लग सका। बेअंत दातें उस के हुक्म में बेअंत लोगों को मिल रही हैं। प्रभु की हुक्म-सत्ता ऐसी ख़ूबी के साथ जगत का प्रबंध कर रही है कि बावजूद बेअंत उलझनों व गुँझलदार होते हुए भी उस प्रभु को कोई थकावट या खीज नहीं है।३। (आ) ४ से ७ दान-पुण्य करने वाले या किसी तरह के पैसे के चढ़ावे से जीव की प्रभु से यह दूरी नहीं मिट